राजस्थान के जोधपुर में जन्मी बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। चित्रांगदा सिंह आर्मी अफसर की बेटी हैं और उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। अभिनेत्री ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों से ही चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं। उसी दौरान उन्हें कई बड़े विज्ञापन मिले। बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि पहली बार अभिनेत्री अल्ताफ राजा की एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' से लोगों की नजरों में आईं। जबकि, बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म सॉरी भाई से कदम रखा। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद चित्रांगदा अभिनय में वो शोहरत हासिल नहीं कर पाईं जिसकी वो हकदार हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया। चित्रांगदा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें साझा करती हैं। जन्मदिन के मौके पर चित्रांगदा सिंह की लाइफ से जुड़े किस्से हम आपको बताते हैं। चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचा ली। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा साल नहीं चला और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। दोनों के अलग होने के बाद कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं।
RECENT NEWS
बाघ और तेंदुए के शिकार गैंग का खुलासा; डिप्टी रेंजर सहित 9 आरोपी गिरफ्तार;...
रायपुर, 18 मार्च। Tiger leopard hunting : छत्तीसगढ़ में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए...
प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुचारु:कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
रायपुर, 17 मार्च 2026: Food Secretary said on LPG Cylinders: खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी...
ट्रिपलआईटी -नया रायपुर में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया...
नया रायपुर: CYSC 2026 IIIT Naya Raipur: अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT-NR) में आयोजित 21वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ...
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय
रायपुर || 17 मार्च 2026: CM Sai at Vidhansabha Office:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम...
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय...
रायपुर: CM Sai Inaugrated Health Camp: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।...














