रायपुर
प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर कार्यशाला का आयोजन राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन कमल विहार में आरंभ हुआ। शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर चिंतन शिविर में हुए फैसले पर महाराष्ट्र से अमल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के ऐसे 43 पदाधिकारियों ने बुधवार को इस्तीफे दिए हैं, जिनके पास एक से ज्यादा पद थे।
ये 6 विषयों पर विमर्श होगा क्या –
- क्या छत्तीसगढ़ की सरकार और संगठन ‘एक व्यक्ति-एक पद’ पर अमल करेंगी, कौन – कौन महाराष्ट्र के तर्ज़ पर एक पद से इस्तीफा देगे ?
- क्या होगा कार्यशाला के दूसरे दिन 6 विषयों विमर्श ?
- क्या कांग्रेस कार्यसमिति, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश, जिला, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों में 50 प्रतिशत पदाधिकारियों की आयु 50 वर्ष से कम हो ?
- क्या संगठन में “एक व्यक्ति एक पद” का सिद्धांत लागू हो। इसी प्रकार, “एक परिवार, एक टिकट का नियम भी लागू होगा ?
- क्या पाँच साल के संगठनात्मक अनुभव के बाद ही वह व्यक्ति कांग्रेस टिकट के लिए पात्र माना जाए ?
- क्या संवैधानिक अधिकारों पर आक्रमण का पहला आघात देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं व गरीबों को पहुंचाता है ?