छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित…सीएम भूपेश बघेल ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सिंहदेव ने सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर  रायपुर लौट आए। उनकी RTPCR जांच की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी ट्विटर देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा की कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।

मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।