रायपुर.
छत्तीसगढ के पूर्व आईएएस अफसर गणेश शंकर मिश्रा अंतत: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की विधिवत सदस्यता प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडेय और अरुण साव भी उपस्थित थे। मिश्रा का भाजपा शामिल होने से भाजपा को एक और ias की नेतृत्व क्षमता वाले का लाभ मिलेगा.















