नई दिल्ली,
चीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बताया जाता है कि विमान में 133 लोग सवार थे। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 133 यात्री सवार थे। चीनी मीडिया के मुताबिक हादसा दक्षिण चीन सागर में हुआ।
हादसे में कितने लोगों की जान गई या कितने घायल हुए, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। चीन की सरकारी मीडिया ने भी प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक विमान दक्षिण प्रांत के गुआंग्शी में हादसे का शिकार हुआ है। जहां पर हादसा हुआ उस इलाके में बुरी तरह आग लग गई। ऐसे में माना जा रहा है कि हादसे में मौतों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
China Eastern Havayolu şirketine ait Boeing 737 tipi yolcu uçağı Guangxi bölgesinde düştü… Kunming’den Guangzhou’ya hareket eden 133 yolcu taşıyan uçağın düşme sebebi ile ilgili bir açıklama yapılmadıhttps://t.co/i8LtFoky0a pic.twitter.com/HMUtHnd9g3
— Sözcü (@gazetesozcu) March 21, 2022