टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस केपटाउन में है और खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में बिजी है. श्वेता सेट से लगातार अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट्स दे रही है. कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक एंड रेड टॉप में दिखी थी. अब उनके लुक को एक्ट्रेस चाहत खन्ना कॉपी करते हुए दिख रही है. दरअसल, श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की थी. इसमें वो रेड एंड व्हाइट क्रॉप टॉप में दिखी थी. टॉप के साथ उन्होंने लाइट ब्लू जींस पेयर अप किया था. ओपन हेयर में वो कैमरे को देखकर पोज देते नजर आई थी. उनकी ये तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. श्वेता का ये लुक फैंस को खूब भाया था. अब एक्ट्रेस के इस लुक को एक्ट्रेस चाहत खन्ना कॉपी करते हुए दिखी. उन्होंने सेम टॉप पहनकर फोटोशूट कराया है. साथ ही उन्होंने श्वेता का पोज भी कॉपी कर डाला. ये देखकर लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत ही नहीं थी. उन्हें ओरिजनल रहना चाहिए. वैसे जो भी हो श्वेता और चाहत के इस लुक ने फैंस को ध्यान खींच लिया है. दोनों के फैंस तसवीरों पर जमकर लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे है. बता दें कि श्वेता ने अच्छा खासा वेट लॉस कर लिया है और ये उनकी तसवीरों से साफ पता चलता है. कसौटी जिंदगी की के अलावा एक्ट्रेस जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश, मेरे डैड की दुल्हन जैसे शोज में काम कर चुकी है. वहीं, चाहत खन्ना भक्ति ही शक्ति है,बड़े अच्छे लगते हैं कुबूल है, कुमकुम-प्यारा सा बंधन जैसे शो में नजर आ चुकी है. चाहत अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती है. कुछ समय पहले उन्होंने अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की थी.
RECENT NEWS
शिरडी मंदिर पहुंचकर प्रार्थना बेहेरे ने लिया आशीर्वाद, ‘साखे ग सजनी’ की दिलचस्प कहानी...
मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। shirdi mandir : महाराष्ट्र के शिरडी में इन दिनों मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रार्थना बेहेरे अपकमिंग फिल्म 'साखे...
जौनपुर : साइबर सेल पुलिस की बड़ी सफलता, 55 लाख रुपए के 240 मोबाइल...
जौनपुर, 31 मार्च । Cyber Cell Police Recovered 250 Mobile: जौनपुर के साइबर सेल पुलिस टीम को गुमशुदा मोबाइल बरामद करने में बड़ी सफलता...
परिणिति चोपड़ा ने राघव चड्ढा पर जताया गर्व, पैटरनिटी लीव पर संसद में उठाई...
मुंबई, 31 मार्च । Parineeti talked about Raghav Chaddha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में पैटरनिटी लीव...
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने...
रायपुर, 31 मार्च 2026: CG Rajya PM Gramin Aawas Yojna: छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक...
पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी सुविधा का किया उद्घाटन
साणंद, 31 मार्च । PM Modi inaugurates semiconductor OSAT facility: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड...















