चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मृत्यु…. मुख्यमंत्री नितीश कुमार दुख व्यक्त किया

बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा

मुंबई
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मृत्यु दुःखद। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री नितीश कुमार Nitish Kumar ने  शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया l बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा की ।
बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना है। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।