मनोहरपुर(जमशेदपुर)
शिक्षिका के प्रताड़ना के आरोप से भड़के ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। मामला पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के बच्चोमगुटु गांव के मंगलवार शाम 4 बजे का है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रमेश चंद्र महतो पर उनकी नियुक्ति को अवैध बताकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही विरोध करने पर हाथापाई की बात भी कही। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने प्रभारी प्राचार्य को चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया। ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को डीसी व डीईओ को सामूहिक पत्र देने का निर्णय लिया।
क्या है मामला
शिक्षिका ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2003 में पारा शिक्षिका के रूप में हुई है। महतो ने वर्ष 2005 में स्कूल में योगदान दिया था। हाल में प्रभारी प्राचार्य का पद संभालते ही उन्होंने शिक्षिका नियुक्ति को अवैध बताकर 50 हजार रुपये की मांग की थी। वे हमेशा शारीरिक प्रताड़ना की गलत नियत रखते थे। मंगलवार दोपहर महतो ने एक पत्र दिखा शिकायत की धमकी दे रहे थे, विरोध करने पर हाथापाई की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र दास ने बताया कि प्रचार्य रमेश महतो स्कूल में पूरी अवधि नहीं रहते है और व्यवहार भी ठीक नहीं है। पारा शिक्षक संघ की महासचिव सीमा मुंडारी ने मामले को लेकर संघ से भी शिकायत करने की बात कही है। दूसरी ओर प्रभारी प्राचार्य ने ने कहा कि सभी आरोप गलत हैं। शिक्षिका की नियुक्ति व मानदेय को लेकर जो भी कार्रवाई विभागीय स्तर की है।















