चंदखुरी श्रीराम जी 51 फिट ऊंची प्रतिमा आस्था या उपहास – अमर बंसल

रायपुर

मुख्यमंत्री  भूपेश  बघेल  द्वारा  गुरुवार  को  रायपुर  के नजदीक चंदखुरी में प्रवेश द्वार पर निर्मित भगवान  श्रीराम  जीWhatsApp Image 2021 10 08 at 7.06.34 PM  का  51 फीट  ऊंची मुख्य द्वार पर  प्रतिमा का लोकापर्ण किए जाने  पर  पार्षद  अमर  बंसल  ने   बधाई दिया। परंतु चंदखुरी श्रीराम-गमन पर्यटक स्थल  का  केंद्र  बिंदु  श्रीराम जी का  51 फुट  की  प्रतिमा  के  रूप  पर  प्रश्न चिन्ह लगाया है। रामायण  मैं वर्णित श्रीराम जी का  सुंदर, सरल, मनमोहक  रुप  हर हिंदू के  मन  में बसा हुआ हैं ।  जोकि आज के समाचार  पत्रों   में  श्रीरामजी   की   निर्मित  प्रतिमा की छायाचित्र को देखने के बाद जनमानस में दबी जबान में उदासी  दिखाई  पड़  रही  है। यह प्रतिमा युगों युगों  तक इतिहास  गवाह रहने के साथ-साथ यह  प्रतिमा का चित्र हर हिंदू परिवार में  वितरित होगा। पार्षद  अमर बंसल ने कहा कि समय रहते यह प्रतिमा का सुधार किया जाए तो राम-गमन  पर्यटन  स्थल  के  आकर्षण के साथ-साथ हर हिंदू  के  मन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आस्था और प्रगाढ़ होगा।