ग्वालियर.
आम आदमी पर हर तरफ से महंगाई की मार जारी है। घरेलू गैस सिलेंडर पर एक बार फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। अगस्त माह की पहली तारीख को 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन 16वें दिन देर रात इसमें सीधे ही 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। एलपीजी यानी घरेलू गैस सिलेंडर अब 943.50 रुपए का मिलेगा, पूर्व में इसके दाम 918.50 रुपए थे। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 5 रुपए की कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर अब 1814.50 रुपए का मिलेगा। हस महीने की पहली तारीख को कमर्शियल सिलेंडर पर 73 रुपए बढ़ाकर इसे 1819.50 रुपए का कर दिया गया था। इसके साथ ही 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी 9 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, अब यह सिलेंडर 348.50 रुपए का मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी पिछले 11 महीनों से 57.71 रुपए ही आ रही है। दाम बढऩे के बाद नई सब्सिडी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।
अब ये हुए दाम
किलोग्राम 01 अगस्त 16 अगस्त
14.2 किलो 918.50 रुपए 943.50 रुपए
19 किलो 1819.50 रुपए 1814.50 रुपए
5 किलो 339.50 रुपए 348.50 रुपए














