ग्वालियर
सोमवार को आसमान साफ रहने से सुबह से सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी है। दिन का तापमान 40 डिसे के पार जाने के अासार हैं। इससे दोपहर में उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी। पसीने से तरबतर रहेंगे। मौसम विभाग ने शाम को स्थानीय प्रभाव से हलकी से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। न्यूनतम तापमान 28.2 डिसे रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 1.3 डिसे अधिक रहा।
पिछले 15 दिनों से शहर भीषण गर्मी से झुलस रहा है। तीन दिन तक शहर में लू का असर भी रहा। मानसून सीजन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी के चलते लोग बारिश के इंतजार में थे, लेकिन हलके बादल छा कर बिदा रहे हैं। पर बरस नहीं रहे हैं। दो दिन पहले शहर मध्यम बारिस हुई थी। इससे कुछ राहत मिल गई, लेकिन नमी बढ़ जाने व तापमान बढ़ने से उमस बेहाल करने लगी है। इस बार मानसून की बारिश लगातार लेट रही है। इससे रवि की फसलों पर भी संकट आ गया है। बोवनी का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। धान की रोपाई मुश्किल दिख रही है। इससे किसानों चिंता बढ़ी हुई है। बांध खाली होने से नहर खुलने के आसार नहीं है।
















