शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक डेब्यू नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। जिसकी वजह से जब भी वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं वह वायरल होने लगती हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सुहाना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘आखिरी दिन।’ इस तस्वीर में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का स्लिप टॉप पहना था, जिसके ऊपर व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहना था। सुहाना इन तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सुहाना अक्सर अपने सोशल मीडिया फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले सुहाना ने रेड कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में खुद की खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थीं। जिसमें उनके ग्लैमरस अवतार के साथ बॉलिवुड की सुपरहिट ऐक्ट्रेस फीकी हैं। सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलती नजर आ रही हैं। शाहरुख खान ने पहले ही साफ कर दिया है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी उसके बाद ही ऐक्टिंग के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाएंगी। वह फिलहाल यूएस में फिल्म मेकिंग में अपनी पढ़ाई कर रही है। सुहाना पहले ही ‘द ग्रे पार्ट आॅफ ब्लू’ नाम की शॉर्ट फिल्म में अपनी ऐक्टिंग का जादू सबको दिखा चुकी हैं। पिछले साल सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं।
RECENT NEWS
ट्रंप प्रशासन में बदलाव: पाम बॉन्डी की विदाई, टॉड ब्लैंच संभालेंगे कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। trump prashaasan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की सराहना करते हुए उन्हें एक महान...
गर्मियों के साथ बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, दो माह अर्पित किया जाएगा शिव...
उज्जैन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। garmiyon baba mahakal : उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी कहा जाता है, जहां दर्शन मात्र से ही अकाल मृत्यु...
एसईसीएल ने रचा इतिहास: उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि
बिलासपुर 2 अप्रैल; हिन्द मित्र । secl creates history : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल...
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय
रायपुर: CM Sai Visited Narmada Kund Ram Janki Mandir: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के स्टेशन...
सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर, म्यूजिक टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10...
लखनऊ, 2 अप्रैल । Recruitment at Sainik School: सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया...















