बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में 165 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपर हिट हुई हैं। इसीलिए उनको एक दशक तक हीरो नंबर वन का खिताब दिया गया था। लेकिन अपने करियर में कई सुपर हिट फिल्में देने वाले गोविंदा ने बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री के साथ 6 फिल्में की थीं और वह 6 फिल्में फ्लॉप हो गई। सुपर डांसर चैप्टर 4 में गोविंदा ने इस बात का खुलासा किया कि वह हीरोइन और कोई नहीं बल्कि सुपर डांसर चैप्टर 4 की जज शिल्पा शेट्टी थीं। इस शनिवार और रविवार सोनी टीवी के डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर 90 की दशक की मशहूर जोड़ी गोविंदा और नीलम कोठरी नजर आने वाली है। आज के एपिसोड में जब गोविंदा और नीलम एक दूसरे को मिले तो उन्होंने एक दूसरे को गले लगाते हुए लंबे अर्से बाद मिलने की खुशी जाहिर की। आप को बता दे, गोविंदा और नीलम लगभग 35 साल के बाद एक साथ आ रहे हैं। इस मौके पर गोविंदा ने कहा की जिस तरह से उन्होंने नीलम के साथ सुपर हिट फिल्म्स की है वैसे जूही चावला और करिश्मा के साथ भी कई बैक तो बैक हिट फिल्में की है लेकिन शिल्पा शेट्टी के साथ वो एक भी हिट फिल्म दे नहीं पाएं हैं। गोविंदा की बात सुनकर शिल्पा शेट्टी ने हाथों से मुंह छुपा लिया। गोविंदा ने कहा कि सुपर डांसर की इस खूबसूरत जज के साथ 6 फिल्में की थी लेकिन उन में से एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाईं। इस पर शिल्पा शेट्टी ने कहा, जी हां, हमारी फिल्में तो एक के बाद एक फ्लॉप हो गई लेकिन उन फिल्मों के गाने काफी ज्यादा मशहूर हुए हैं। गोविंदा ने भी उसमें हामी भरी। आपको बता दें, गोविंदा और शिल्पा की पहली फिल्म ‘आग’ 1994 में आई थी। आग के बाद बाद 1995 में उनकी और दो फिल्में आई जिनका नाम था ‘हथकड़ी और गैम्बलर’। फिर 1996 में ‘छोटे सरकार’ आई। ‘परदेसी बाबू’ इस जोड़ी की लास्ट फिल्म थी।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य...
रायपुर, 9 मार्च 2026:New Rajyasabha Member met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि...
रायपुर ,09 मार्च 2026: Minister Aabe from Japan met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में...
तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 9 मार्च । CM Rekha Gupta on Tarun Murder Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिजनों...
ड्रोन युद्ध में भारत की बड़ी छलांग: स्वदेशी ‘शेषनाग-150’ से दुश्मन की एयर डिफेंस...
बेंगलुरु: Sheshnag 150 Indigenous attacking Drone of India: दुनिया में बदलते युद्ध के स्वरूप में अब सस्ते लेकिन घातक ड्रोन सबसे बड़ा हथियार बनते...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
मुंगेली: Big Mahatari Sammelan at Mungeli: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के ग्राम छतौना (जरहागांव), सेतगंगा, मानस मंच लोरमी एवं झाफल...















