रायपुर
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 37,000 गांवों और 2.16 करोड़ से अधिक शहरों में घर के अंदर भी वी टेलीकॉम का नेटवर्क मिल रहा है और लोग साफ आवाज के साथ बातचीत कर रहे है। वी के पास दोनों राज्यों में 92 एमएचजेड स्पैक्ट्रम है जो 900, 1800, 2100, 2300 और 2500 बैण्ड्स में है। राज्य में प्रभावी 900 एमएचजेड बैण्ड स्पैक्ट्रम का डीप्लॉयमेन्ट उपभोक्ता है।
कंपनी की मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बिजनेस हेड कविता नाडकर्णी ने बताया कि वॉइस एवं डेटा के दायरे से बाहर जाकर वी काम कर रहा है इसलिए गांव हो या शहर वहां के उपभोक्ताओं को 4 जी नेटवर्क का बेतहरीन सुविधा मिल रहा है। क्योंकि कंपनी ने 900 एमएचजेड स्पैक्ट्रम तैयार किया है जिससे उपभोक्ताओं को घर के अंदर वॉइस और डेटा का बेहतर अनुभव मिल रहा है। एफडीडी और टीडीडी साईट्स के प्रभावी संयोजन के चलते वी बेहतर नेटवर्क स्पीड और कई गुना अधिक क्षमता देता है। महामारी के दौरान घर से काम एवं पढ़ाई के मद्देनज? छात्रों एवं कामकाजी पेशेवरों में डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक आॅफर भी पेश किए है।
उपभोक्ता वी की नाईट बिंज सर्विस के तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं। यह सर्विस रु 249 और इससे अधिक वाले वी के सभी प्रीपेड- डेली डेटा अनलिमिटेड रीचार्जेज पर उपलब्ध है। वी के उपभोक्ता वीकेंड रोलओवर आॅफ डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें सप्ताह के दिनों के दौरान उपयोग नहीं किए गए डेटा को रोलओवर कर सप्ताहन्त पर इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।















