बॉलीवुड की बिंदास गर्ल बेबो यानि करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर सिर्फ परिवार के साथ समय बिताना करीना की हर एक बात खबर बन जाती है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। करीना अभिनेत्री अमृता अरोड़ा की बेस्ट फैंड हैं और दोनों सहेलियों को अक्सर साथ समय बिताते भी देखा जाता है। करीना कपूर खान ने रविवार को अपनी गर्लगैंग के साथ एक बार फिर जमकर मस्ती की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा कीं जहां करीना के साथ उनकी सहेलियां नजर आ रहीं थीं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि करीना और अमृता के अलावा इस पार्टी में महीप कपूर, मल्लिका भट्ट, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की उनमें पहली तस्वीर में सभी दोस्तों एक साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'ओके तुम हमारे साथ बैठ सकती हो'। इन तस्वीरों में गर्ल गैंग का खूबसूरत अटायर भी फैंस को काफी पसंद आया। करीना ने जहां ग्रे मॉक नेक टॉप के साथ सफेद पैंट पहनी थी तो वहीं मलाइका पीली स्लिप ड्रेस और नेकलेस पहने नजर आईं।
RECENT NEWS
स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर: Swadeshi Mela 2026 at Kawardha: उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य स्वदेशी मेला का...
पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...
रायपुर: CM Sai taken High Level Meeting With Officers: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर...
फिल्म ‘बॉबी’ के बाद क्यों फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बना ली ‘दूरी’,...
मुंबई, 28 मार्च । film bobby farida jalal : फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी दोनों ही 60 के दशक की अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने हिंदी...
IPL 2026 RCB vs SRH: आई.पी.एल 2026 का आज से आगाज़, डिफेंडिंग चैंपियन आर.सी.बी...
क्रिकेट: IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज आज शनिवार से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में...
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले...
रायपुर 27 मार्च 2026: Now Disel is Exise Duty Free: केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10...














