क्यूटनेस के साथ हॉटनेस का तड़का लगाती हैं शर्ली सेतिया

यूट्यूबर सेंसेशन शर्ली सेतिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतती आई हैं।अब वह अपने हॉट अवतार से फैंस का दिल जीत रही हैं। शर्ली की बोल्ड तस्वीरों को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। उनकी हर फोटो वायरल हो जाती है। शर्ली जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली है। निकम्मा में शर्ली के साथ शिल्पा शेट्टी और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी नजर आने वाले हैं। शर्ली ने फिल्म का पोस्टर भी कुछ समय पहले शेयर किया था। शर्ली एक्टिंग के साथ एक बहुत ही अच्छी सिंगर हैं। उनका हर गाना फैंस को बहुत पसंद आता है। शर्ली का हर गाना ट्रेंड लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है।