कोविशील्ड की 3.21 लाख डोज पहुंची राजधानी

रायपुर
वैक्सीनेशन की कमी से जूझ रहे राज्य सरकार को केंद्र सरकार ने आज 27 बॉक्सों में 3.21 लाख कोविशील्ड की डोज रविवार को भेजा। वहीं दूसरी ओर शनिवार को कोवैक्सीन के 35000 डोज मिले थे।

केंद्र से मिली अनुमति के बाद सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया ने अपने पुणे में स्थित लैब से कोविशील्ड की 27 बॉक्सों में 3.21 लाख डोज को मुंबई भेजा और वहां से राजधानी रायपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद माना विमानतल भेजा। जहां सीजीएमएससी के अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में लिया और उसे लेकर कार्यालय पहुंचे जहां से कल इन डोजों को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कल से वैक्सीनेशन के कार्य में और तेजी आएगी।