कोविड: भोपाल में 12, इंदौर में सिंगल डिजिट 9 पर आए नए एक्टिव केस

भोपाल
राजधानी में कोविड एक्टिव केसों की तदाद में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 10 दिन पहले जहां एक्टिव मरीजों के संख्या भोपाल में 362 और प्रदेशभर में 1280 थी जो अब लुढ़ककर क्रमश: 99 एवं 490 पर आ गई। चिंता की बात यह है कि अभी भी प्रदेशभर में अभी भी नए एक्टिव मरीजों की संख्या डबल डिजिट में बरकरार है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेशभर में एक दिन में 74059 लोंगों के सैंपल टेस्टिंग की गई। इनमें से कुल 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके अलावा 74010 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 61 सैंपल रिजेक्ट भी हुए। इनमें से भोपाल में पिछले एक दिन में 12 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इंदौर में नए एक्टिव मरीज 9 पर हैं। वहीं,प्रदेशभर में 490 एक्टिव केस हैं शनिवार को 61 मरीज स्वस्थ्य भी हुए। इनमें भोपाल के 19 मरीज भी शामिल हैं।