ऐ दिल है मुश्किल, शौकीन और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों और फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वालीं लिसा हेडन आज पूरे 35 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी जिसके बाद उन्हें अचानक ही फिल्मों में रोल आॅफर हो गया था। लिसा का जन्म 17 जून 1986 में चैन्नई में हुआ था। उनके पिता वेंकट मलयाली थे और मां ऐना हेडन आॅस्ट्रेलियन थीं। लिसा का पूरा नाम ऐलिजाबेथ मैरी हेडन था जिन्होंने पिता की बजाए अपनी मां का सरनेम लगाया था। लिसा का बचपन आॅस्ट्रेलिया में ही बीता था। उन्होंने 18 साल की उम्र में योगा टीचर बनने की ठान ली, लेकिन कद काठी देखकर दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। लिसा ने दोस्तों की बात मानी और आॅस्ट्रेलिया में ही मॉडलिंग शुरू कर दी। मॉडलिंग में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद लिसा एक्टिंग करियर निखारने के लिए साल 2007 में भारत आ गईं। यहां उन्होंने कई बड़ी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की। मॉडलिंग की फील्ड में लिसा ने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। लिसा हेडन की जिंदगी में सुनहरा मौका तब आया जब कॉफी शॉप में बैठीं मॉडल पर अनिल कपूर की नजर पड़ गई। यहां अनिल ने उन्हें अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म आएशा आॅफर कर दी। फिल्म साइन करते हुए लिसा को एक्टिंग की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। एक्टिंग सीखने के लिए लिसा न्यूयॉर्क सिटी चली गईं। वापस आकर उन्होंने मुंबई में कुछ क्लासेस ली थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अभय देओल, अमृता पुरी, ईरा दुबे जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में थे। फिल्म के बाद लिसा को इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। लिसा के लाखों चाहने वालों में एक नाम वरुण धवन का भी है। वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि महज 16 साल की उम्र में ही वो लिसा को एक पार्टी में देखकर दिल दे बैठे थे। ये उस समय की बात है जब लिसा भी पॉपुलर नहीं हुआ करती थीं और वरुण भी फिल्मों से दूर थे। पार्टी के दौरान लिसा, वरुण को बच्चों की तरह ट्रीट कर रही थीं क्योंकि वरुण उनसे उम्र में काफी छोटे थे। एक्ट्रेस ने पार्टी में उन्हें सैंडविच भी दिया था। वरुण की मानें तो ये उनकी जिंदगी का सबसे मजाकिया पल था। अब दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।
RECENT NEWS
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
नई दिल्ली, 12 मार्च । IPL Batsman : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें फैंस को...
एनएचपीसी में ट्रेनी इंजीनियर के 72 पोस्टर वैकेंसी, जल्द ही शुरू होगा आवेदन
नई दिल्ली, 12 मार्च । NHPC Vacancy 72 post : देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप...
प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री...
रायपुर ,12 मार्च 2026:CG State Judicial Academy's trainee judges: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी,...
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख
रायपुर, 12 मार्च 2026: Strict action against Afeem ki Kheti Case: प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के...
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को: पीएम मोदी डीबीटी के जरिए छ.ग. के 24.71...
रायपुर, 12 मार्च 2026: PM Kisan Utsav 2026 on 13th March: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम...















