कैलिफ़ोर्निया।
कैलिफ़ोर्निया में जुड़वा बच्चों के एक भाई और एक बहन का जन्म में 15 मिनट के अंतराल पर हुआ, लेकिन अलग-अलग वर्षों में । भाई, अल्फ्रेडो एंटोनियो का जन्म 31 दिसंबर 2021 को रात 11:45 बजे के आसपास हुआ था, और उनकी बहन आयलिन का जन्म ठीक आधी रात को हुआ था, जिससे उनका जन्म वर्ष 2022 हुआ।
कैलिफोर्निया के ग्रीनफील्ड सिटी के फातिमा मेड्रिगल और रॉबर्ट ट्रुजिलो के घर में जुड़वा बच्चों जन्म हुआ, जन्म को बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। अस्पताल, नातिविदाद मेडिकल सेंटर ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला और जुड़वा बच्चों की तस्वीर के साथ घटना का विवरण दिया। “यह मेरे लिए बहुत ही रोमांच भरा क्षण है कि वे जुड़वाँ हैं और उनके अलग-अलग जन्मदिन हैं। मैं आश्चर्यचकित और खुश थी कि वह [आयलिन] आधी रात को आई,” माँ फातिमा ने कहा। बच्चों को जन्म देने वाली डॉक्टर एना एरियस ने भी खुशी व्यक्त की और कहा, “यह निश्चित रूप से मेरे करियर की सबसे यादगार डिलीवरी में से एक थी।”
“इन छोटों को 2021 और 2022 में सुरक्षित रूप से यहां पहुंचने में मदद करना एक परम खुशी थी।” दंपति के तीन और बच्चे हैं, दो लड़कियां और एक लड़का। अस्पताल के अनुसार जुड़वा बच्चों का जन्म स्वस्थ स्थिति में हुआ था और मां भी स्वस्थ हैं।