रायपुर
केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के आग्रह को स्वीकार करते हुए कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बहुत जल्द देश भर में महिला सुरक्षा एवं समर्पण का एक विराट राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगा और देश में एक नई सामाजिक क्रांति का सूत्रपात करेगा। देश के 8 करोड़ व्यापारी देश के महिलाओं और बेटियो के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को समझते है और उनकी सुरक्षा और प्रगति का दायित्व पूरी तरह निभाएंगे। इसके लिए कैट पूरी तरह से तैयार है और देश के हर छोटे बड़े व्यापारी के सहयोग के साथ इस अभियान को तेजी से आगे ले कर जाएंगे।