केबीसी 13 शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने बड़े गर्मजोशी के साथ की. शो में कुछ बदलाव हुए हैं और एक बार फिर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑडियंस को स्टूडियो बुलाया गया और एक उचित दूरी पर सभी को बैठाया गया. अमिताभ बच्चन भी जनता को देख बेहद खुश नजर आए और सभी का स्वागत किया. शो में पहले कंटेस्टेंट थे झारखंड से आए ज्ञानराज. वे शो में 3,20,000 रुपये जीत पाने में सफल रहे. बता दें कि 12 लाख 50 हजार रुपये के प्रश्न का जवाब देने में ज्ञानराज नाकाम रहे. उन्होंने काफी देर तक विचार-विमर्श किया मगर उन्हें सही जवाब नहीं पता था. शो में ज्ञानराज अपनी मां और अपनी बहन के साथ आए थे. ज्ञानराज को एक दफा इसरो से ऑफर आया था. मगर उसी दौरान उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था. इसके बाद ज्ञानराज ने इसरो के ऑफर को ठुकरा दिया था और अपनी मां का इलाज कराया था. उनका सपना है गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाना और शिक्षित करना. वे प्रधानमंत्री मोदी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति का हिस्सा हैं.
RECENT NEWS
‘शर्मनाक..ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’, प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे...
नई दिल्लीः CM Banerjee behaved Disrispectfully with President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल का पालन न करने पर ममता बनर्जी...
भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा
रायपुर/07 मार्च 2026। Sushil Aanand said Government Protecting Drugs Dealers: भाजपा सरकार नशे के कारोबार का संरक्षण बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग...
प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व:कृषक उन्नति योजना से...
रायपुर:Rangpanchmi Utsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर...
धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे
रायपुर ,07 मार्च l First defamed Musawa : भाजपा सरकार पर धान घोटाला करने का आरोप लगाते हुएप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह...
मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं” – मिताली राज
बिलासपुर ,07 मार्च l Mithali Raj : एसईसीएल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...














