रायपुर,
केन्द्रीय राज्य मंत्री भानूप्रताप सिंह वर्मा तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री वर्मा 9 जून को शाम 07ः45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे तथा वहां से सीधे राजनांदगांव स्थित सर्किट हाऊस जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री वर्मा 10 जून को सर्किट हाउस में प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व उद्योगपति के साथ बातचीत करेंगे। प्रातः 10 बजे जिला ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर शासकीय योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। सुबह 11ः15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर राजनांदगांव में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीडीएस दुकान और जन औषधि केंद्र की जानकारी लेंगे। दोपहर 03 बजे जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री वर्मा शाम 04ः20 बजे धनगांव जाकर पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात कर शाम 05ः15 बजे डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी की दर्शन कर शाम 06ः30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री वर्मा 11 जून को प्रातः 10 बजे काॅमन सर्विस सेंटर राजनांदगांव जाएंगे। वहां से प्रातः 11 बजे अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 01ः30 बजे सर्किट हाउस राजनांदगांव से रायपुर पहुंचकर दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
















