साउथ सुपरस्टार राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म रंगास्थलम को भला कौन भूल सकता है? इस फिल्म ने तेलुगु सिने इंडस्ट्री में खूब तारीफें पाई थी। फिल्म के लीड स्टार राम चरण और डायरेक्टर बोयापति श्रीनु के काम को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसके बाद ये डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच फिल्म विन्य विधेया रामा के साथ पहुंची। हालांकि इस बार पासा उल्टा पड़ गया और फिल्म को बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला। ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई। इतना ही नहीं, उस वक्त इस फिल्म के लिए सुपरस्टार राम चरण और निर्देशक बोयापति श्रीनु को दर्शकों ने खूब ट्रोल किया था। अब निर्देशक बोयापति श्रीनु एक बार फिर सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म करने की तैयारी में थे। फिल्म निर्देशक ने एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म की कहानी भी सुनाई। राम चरण ने पुराने अनुभव को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्देशक की ये कहानी ठुकरा दी थी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने फिल्म निर्देशक को किसी और कहानी के साथ आने के लिए कहा था। बताया जाता है कि फिल्म निर्देशक ने ये स्क्रिप्ट राम चरण को ध्यान में रखकर तैयार की थी। अब ताजा बज ये है कि बोयापति श्रीनु ने राम चरण को आॅफर की गई कहानी केजीएफ स्टार यश को सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश को कहानी बेहद पसंद आई और बिना किसी बदलाव के वो इस कहानी को करना चाहते हैं। केजीएफ स्टार यश अपनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद फिल्म स्टार नार्थन की अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में है। अब यश के फैंस को उनकी अगली फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। तो क्या आप यश स्टारर निर्देशक बोयापति श्रीनु की इस अगली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
RECENT NEWS
गर्मियों के साथ बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, दो माह अर्पित किया जाएगा शिव...
उज्जैन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। garmiyon baba mahakal : उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी कहा जाता है, जहां दर्शन मात्र से ही अकाल मृत्यु...
एसईसीएल ने रचा इतिहास: उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि
बिलासपुर 2 अप्रैल; हिन्द मित्र । secl creates history : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल...
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय
रायपुर: CM Sai Visited Narmada Kund Ram Janki Mandir: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के स्टेशन...
सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर, म्यूजिक टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10...
लखनऊ, 2 अप्रैल । Recruitment at Sainik School: सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया...
स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को...
कवर्धा: 2 अप्रैल 2026: Swadeshi Mela 2026 Kawardha: स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी कॉलेज कवर्धा में आयोजित...















