नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने BSNL के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance, DA) बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी इसी हफ्ते लागू हुई है। इससे सितंबर की Salary में बढ़े हुए DA की रकम आने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही HRA की रकम पर भी असर पड़ेगा। उसके भी बढ़ने की संभावना है। यानि उन्हें डबल बेनिफिट होगा।
फाइनेंस मिनिस्ट्री के आदेश के मुताबिक DA की रकम 159.9% से बढ़कर 170.5% हो गई है। अब BSNL के Board level और below Board level posts पर काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर से DA मिलेगा। यह DA उन कर्मचारियों का बढ़ा है जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर Salary पा रहे हैं। इसमें Non-executive employees को भी शामिल किया गया है।
DA 159.9% रखा गया
Assistant General Manager (Estt.I) संजीव कुमार के आदेश के मुताबिक 01.10.2020, 01.01.2021 और 01.04.2021 के DA की रकम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उस दौरान DA Freeze रखा गया था। 01.10.2020 से 30.06.2021 के लिए DA 159.9% रखा गया है।