केंद्रीय गृह मंत्री शाह का स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत

भोपाल,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर अगवानी कर स्वागत और अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री शाह देर रात्रि हैदराबाद से विशेष विमान द्वारा भोपाल पहुँचे।

सांसद वी.डी. शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द प्रताप सिंह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।