केंद्रीय कोटे में पिछड़ों को मिला 27 प्रतिशत आरक्षण अविस्मरणीय : भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा.

रायपुर

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण आगामी 16 अगस्त दिन सोमवार को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने राजधानी आ रहे हैं। ऐसे में पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताआंे ने उनके प्रथम राज्य आगमन को ऐतिहासिक बनाने योजना बना ली है। इस संबंध मंे शुक्रवार को भाजपा अपिव जिला कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर स्वागत रूपरेखा तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी।WhatsApp Image 2021 08 13 at 5.33.48 PM 1

भाजपा अपिव जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि हमारे प्रांत के लिए गौरव का विषय है कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल व डेंटल पाठयक्रमों के लिए केंद्रीय कोटा में ओबीसी को 27 प्रतिशत और आर्थिक कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय के बाद भाजपा अपिव के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजधानी आगमन हो रहा है। निश्चित ही पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रयास केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले में न सिर्फ रहा है बल्कि उनका वर्षो का अनुभव भी काफी मददगार साबित हुआ है।

पिछड़ा वर्ग को इस गौरवशाली उपहार के लिए प्रदेश की जनता केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति साधुवाद करती है। वहीं इस खुशनुमा वातावरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण का आगमन हम कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिसे हम अविस्मरणीय बनाने में विविध कार्यक्रमों की तैयारी पूरे कोविड दिशा निर्देशों के साथ जुटे हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष विशेष विद्रोही ने बताया कि माना एयरपोर्ट में उनके 16 अगस्त के सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर विमानतल में कोविड प्रोटोकाल अपनाकर गाजे बाजे सहित जोशीले नारेबाजीे के साथ स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात वहां से बाईक रैली के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में पहुंच छत्तीसगढ़ संस्कृति के अनुसार परम्परागत रूप से अभिवादन किया जाएगा। कार्यसमिति में भाजपा अपिव राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण का मार्गदर्शन ले राज्य में भूपेश के वादाखिलाफी युक्त सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति रूपी संकल्प ले कार्य किया जाएगा। बैठक में जिले के सभी कार्यकर्तागण शामिल हुए।
प्रति, विशेष विद्रोही