रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वित्तनियंत्रक विजय कुमार खलखो को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कुलपति डॉ. पाटील ने सेवानिवृत्त वित्तनियंत्रक खलखो को शाल,फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. पाटील ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वित्तनियंत्रक के रूप में खलखो का दो वर्ष का कार्यकाल बेहद शानदार रहा। उन्होंने खलखो के सुखी एवं स्वस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रभाकर सिंह, निदेशक शिक्षण डॉ. जी.के. दास, उप कुलसचिव श्याम कुंवर, उप वित्तनियंत्रक पी.एस. चौहान सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वित्तनियंत्रक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
















