किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बने अभिषेक मिश्रा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में प्रदेश संयोजक, उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के पदों पर नियुक्तियां की गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने इसकी सूची जारी करते हुए जिन लोगों को नियुक्त किया है उनमें प्रदेश संयोजक रामबिलास साहू, लाल बहादुर चंद्रवंशी को बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कृष्णा देवांगन, सुनील शुक्ला को नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री के पद पर महेन्द्र यादव, लक्ष्मण राजदूत और अभिषेक मिश्रा को बनाया गया है।

ये बने जिला अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष के पद पर जिन लोगों की नियुक्ति की गई उनमें रायपुर ग्रामीण से भूपेश बघेल, दुर्ग से पुकेश चंद्राकर, धमतरी से चन्द्रहास साहू, भिलाई से हरिओम सोनी, बिलासपुर से संदीप शुक्ला, गौरेला पेन्ड्रा-मरवाही से अवधेष गुर्जर, गरियाबंद से मनोज मिश्रा, रायगढ़ से राजा शर्मा, राजनांदगांव से मदन साहू, बलौदाबाजार भाटापारा से डॉ. गोपाल साहू को नियुक्त किया गया है।