कार और कंटेनर की भिड़ंत, पति-पत्नी और बेटे की मौत

मुंबई
 महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे  पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी और उनके 4 साल के बेटे की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार खिलौने की तरह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक कंटेनर बेकाबू होकर पहले कार से और फिर अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराता है। जिस कार को कंटेनर ने कुचल दिया वह हुंडई की आई-20 कार थी जिसमें पति-पत्नी तथा उनके चार साल के बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना खतरनाक था कि कंटेनर कार को पीसते हुए आगे निकला और फिर कुछ देर बाद पलट गया।

सोशल मीडिया (Social Media) में हादसे का खौफनाक वीडियो भी वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। यह हादसा खोपोली एग्जिट और फूड मॉल के बीच गुरुवार को हुआ, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।