कांस्य पदक नहीं जीत पाई महिला हॉकी टीम, पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे

टोक्यो
भारतीय हॉकी में एक और कांस्य मेडल का सपना टूट गया लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाते हुए दिल जीत लिया।   इससे पहले 5 अगस्त की सुबह समूचे भारत के लिए ओलंपिक से बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीत लिया है। 41 साल बाद भारत को यह हॉकी ओलंपिक मेडल मिला है। वहीं कुश्ती में रवि दहिया फाइनल हार गए, लेकिन भारत के खाते में टोक्यो ओलंपिक का 5वां मेडल आया। रवि सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे पहलवान बने। इससे पहले 2012 ओलंपिक में सुशील कुमार ने सिल्वर जीता था। दीपक पूनिया के पास भी ब्राॅन्ज जीतने का माैका था, लेकिन वह भी अंतिम क्षणों में मैच हार गए।