कांग्रेस का सर्वे सच्चा हुआ तो अरुण यादव को नहीं मिलेगा टिकट

भोपाल
बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा है कि कांग्रेस का सर्वे सच्चा हुआ तो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने यह बात विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। आज वे अपनी पत्नी जयश्री ठाकुर के साथ विधानसभा में आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी खंडवा लोकसभा से कांग्रेस के टिकट की दावेदार हैं और उन्हें ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सर्वे यदि सच्चा होता है तो उनका ही नाम सामने आएगा। अरुण यादव को टिकट नहीं मिलेगा।