कवर्धा दंगे : भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा गिरफतार..जेल भेजे गए..108 गिरफ्तार… 72 को मिली जमानत..

बिगुल
कवर्धा दंगे के मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा गिरफतार  जेल भेज दिए गए हैं. उनके साथ चार और लोगों को गिरफतार किया गया है. अब तक 108 गिरफ्तार हुए हैं जबकि 72 को जमानत मिल गई है. विजय शर्मा को आधी रात गिरफतार कर जेल लाया गया.

वहीं जिला न्यायालय से एक पक्ष के कार्यकर्ताओं को जमानत मिली है। आरोपी दुर्ग के सेंट्रल जेल में बंद हैं। शनिवार और कल रविवार होने के कारण रिहाई सोमवार तक हो सकती है.
ध्वज लगाने को लेकर शुरू हुए कवर्धा दंगे में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित 5 भाजपाइयों ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने जिला अदालत में सरेंडर किया है। आरोपियों पर धारा 109,147,148,153-क, 188, 295, 332 व 353 के तहत मामला दर्ज है। वहीं आज ही जिला न्यायालय से एक पक्ष के 59 कार्यकर्ताओं को जमानत मिली है। आरोपी दुर्ग के सेंट्रल जेल में बंद हैं। कल रिहाई होगी।
अब तक 108 गिरफ्तार आरोपियों में से 72 लोगों को जमानत मिल चुकी है। दूसरी ओर कल राजधानी में हुई सीएम कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कवर्धा एसपी मोहित गर्ग से सबके सामने रिपोर्ट मांग ली थी और सवाल किया था कि आपकी क्या भूमिका रही इस मामले में. इस पर गर्ग ने स्पष्टीकरण दिया था. उसके बाद शाम को ही भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और चार अन्य ने सरेंडर कर दिया जिन्हें गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है.