लखनऊ,
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी। अपर्णा यादव कल 10 बजे दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन करेंगी। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं।
बता दें कि अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं और सोशल मुद्दों पर बोलती हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था उस समय वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। अगर इस बार अपर्णा यादव बीजेपी के साथ आती हैं तो अखिलेश के लिए ये बड़ी शर्मिंदगी होगी। हालांकि आज उन्हें मनाने की कोशिश हुई। अपर्णा के भाई ने शिवपाल यादव से मुलाकात की लेकिन लगता है बात नहीं बनी। अब एक सवाल है कि बीजेपी अपर्णा यादव को किस सीट से टिकट देगी क्योंकि रीता बहुगुणा जोशी इस बार लखनऊ कैंट से अपने बेटे के लिए टिकट चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जो पी नड्डा को चिट्ठी भी लिखी है।
कौन हैं अपर्णा यादव?
















