मुरैना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने जिलेवासियों को शुभकामनायें प्रेषित करते हुये कहा है कि जिले के सभी निवासियों को देशभक्ति के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाइयां। आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए कभी न भूला जा सकने वाला ऐतिहासिक दिन है। हम सभी आजादी की खुली हवा में श्वांस ले सकें, इसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने, मां भारती के सच्चे सपूतों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। मातृभूमि को नमन, देशभक्त शहीदों को नमन।
Home राज्य मध्यप्रदेश कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनायें















