कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

भाटापारा
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार एवं भाटापारा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसील वार समीक्षा करते हुए आवेदनों के निराकरण संबंधित विस्तृत जायजा लिया। इसके तहत नामान्तरण, बंटवारा, सीमाकंन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सूची 16 सेवाओं से संबधित आम व्यक्तियों से प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर निराकृत करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा किसी भी आवेदन का निराकरण हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। केस निरीक्षण के दौरान कुछ अविवादित प्रकृति के केस मिलनें पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कि, ऐसे केस को कोर्ट में दर्ज नही करनें के निर्देश दिए है, साथ ही उन्होंने आॅनलाइन ब दर्ज प्रकरणों और आॅफलाइन दर्ज प्रकरणों का मिलान करतें हुए सभी आॅफलाइन प्रकरणों को आॅनलाइन दर्ज करनें कहा। उन्होंने कार्यालय में रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बंटाकन को शत प्रतिशत पूर्ण करनें के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी तहसीलों में माइक्रो टीम बना कर, विशेष अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए है।

कलेक्टर जैन ने तहसीलदारों को 10 दिनों में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए है। आगामी 12 जुलाई को बलौदाबाजार एवं 13 जुलाई को भाटापारा तहसील की समीक्षा उनके ही कार्यालय में कि जायेगी। इसके साथ ही पूरे दिन वहां स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण एवं कार्यो की समीक्षा की जायेगी। गौरतलब है कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टरों की आॅनलाइन बैठक में तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में कलेक्टर ने आज बलौदाबाजार और भाटापारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसेवा गारंटी के कामों को निर्धारित समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए है। इस दौरान बलौदाबाजार एसडीएम महेश राजपूत, भाटापारा एसडीएम लवीना पांडेय, तहसीलदार ज्योति मसिहारे, नायाब तहसीलदार मयंक अग्रवाल, कावेरी मुखर्जी, रुपाली मेश्राम, नीलिमा भोई, सहित कलेक्टर रीडर एस पी शर्मा, शीतल शर्मा उपस्थित थे।