शिल्पा शेट्टी और परेश रावल साथ में फैंस को मनोरंजित करने को तैयार हैं। ये दोनों स्टार्स जल्द ही ‘हंगामा 2’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की जब से घोषणा हुई है हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म वैसे तो थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कोरोना के कारण ये ओटीटी पर रिलीज होगी और उसको एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ने खरीद भी लिया है। कोरोना के हालात देखते हुए सिनेमाघर काफी समय से बंद हैं और अब साफ लग रहा है कि हाल फिलहाल थिएटर खुलने वाले भी नहीं हैं। ऐसे में फिल्म को अब डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार ने खरीद लिया है। हंगामा की खबर के अनुसार कॉमिक सेपर को डिज्नी+ हॉटस्टार को 30 करोड़ रुपए में बेचा गया है, हालांकि इसमें सैटेलाइट अधिकार शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही टीवी प्रीमियर के लिए सटीक आंकड़ा अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर पूरा आंकड़ा 36 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज कब होगी इसकी कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। हालांकि मेकर्स ने डिज्नी पर फिल्म आने पर भी अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। आपको बता दें कि ‘हंगामा 2’ एक हल्की-फुल्की फिल्म है,इस फिल्म का मजा हर आयु के लोग ले सकते है। हालातार खबरें आ रही थीं कि फिल्म के लिए कई प्लेटफॉर्म से मेकर्स को तगड़े आॅफर मिल रहे हैं। लेकिन अब फिल्म डिज्नी की छोली में आ गिरी है। हालांकि कुछ दिनों पहले निमार्ता रतन जैन ने साफ किया था कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन उन्होंने किसी प्लेटफॉर्म का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि हमको लगता है कि यह फिल्म फैंस का खूब मनोरंजन करेगी और इस कठिन समय में कुछ उत्साह लाएगी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावव आशुतोष राणा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और टिकू तल्सानिया भी अहम किरदारों में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना कैमियो भी कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले की इस मूवी की पूरी स्टार कास्ट कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान परेश और शिल्पा ने कई कई खुलासे भी किए थे। आपको बता दें कि इस फिल्म से एक लंबे समय पर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही हैं।
RECENT NEWS
हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026। Nari Shakti Vandan Sammelan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी...
ओडिशा: सुदर्शन पटनायक ने 20 फीट की रेत कलाकृति बनाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि...
भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। odisha sudarshan patanaayak : पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी...
IPL 2026 MI vs RCB: वानखेड़े में बैंगलोर ने मुंबई को 18 रनों से...
खेल: 12 अप्रैल 2026: IPL 2026 MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए...
बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का...
रायपुर, 12 अप्रैल 2026: Budget Quest 2026 Mock Parliament: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय...
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु...
रायपुर, 12 अप्रैल । Nari Shakti Vandan : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भारतीय लोकतंत्र को अधिक...
















