कनिष्का फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों का सम्मान किया गया – अध्यक्षा खुशबू शर्मा

रायपुर

रायपुर कनिष्का फाउंडेशन द्वारा 1 जुलाई 2021 को विश्व डॉक्टर्स डे की अवसर पर राजधानी के तीन डॉक्टरों का कोर्णाक ऑल में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम संकल्प हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय जी को शाल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया|

  • WhatsApp Image 2021 07 01 at 7.59.35 PM 1
  • समता कॉलोनी स्थित पेटल्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अरुण अरुण कुमार जी को शाल एवं श्रीफल और संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया|
  • देवी हॉस्पिटल कुशालपुर की डॉक्टर श्रीमती प्रीति सिंह जी को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। WhatsApp Image 2021 07 01 at 7.59.36 PM

संस्था की अध्यक्षा खुशबू शर्मा ने उदबोधन में कहां की दुनिया में डॉक्टर भगवान का रूप है कोरोनावायरस अपनी जान को दांव में लगाकर जिस प्रकार से उन्होंने जनता की सेवा की है ये काबिले तारीफ है | इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से कनिष्का फाउंडेशन की अध्यक्षा खुशबू शर्मा ,प्रभा साहू ,शिफा सोनम, श्रीमती सीमा कटनकार, रितु इंदुरकर ,सपना सोनी, ऋषि साहू, प्रतिमा मिश्रा ,कल्पना शुक्ला, यश कंटनकार उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी संस्था की अध्यक्षा खुशबू शर्मा ने प्रदान की है