शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म ‘हंगामा 2’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हंगामा’ की अगली कड़ी है। फिल्म में मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाले हैं। इस साल की शुरूआत में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई थी और कॉमिक के दीवाने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। निमार्ता इस साल एक थिएट्रिकल रिलीज के लिए कमर कस रहे थे, तो वही कोरोना की दूसरी लहर ने देश को घेर लिया, जिसके कारण अधिकांश राज्यो ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्ण रूप से लॉकडाउन में चले गए। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, निर्माता रतन जैन ने पुष्टि की है कि बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘हंगामा 2’ इस साल एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। रतन जैन ने कहा, ‘हंगामा 2’ एक हल्की-फुल्की फिल्म है जिसका सभी आयु के लोग में आनंद ले सकते है, और हमें लगता है कि यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और इस कठिन समय में कुछ उत्साह लाएगी। उन्होंने कहा, हम फिल्म को डिजिटल पर रिलीज करेंगे। इस साल फिल्म प्रेमी अपने घरों में आराम से हंसी के दंगल का आनंद ले सकते हैं। हमने ‘हंगामा 2’ को बेहद प्यार से बनाया है और हमें विश्वास है कि हमारी फिल्म लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। मेकर्स देश के शीर्ष स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक के साथ अंतिम चरण की बातचीत कर रहे हैं और फिल्म इस साल जल्द ही दर्शकों के होम स्क्रीन पर दस्तक देगी। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स एलएलपी प्रोजेक्ट, ‘हंगामा 2’ का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, चेतन जैन और अरमान वेंचर्स ने किया है।
RECENT NEWS
‘शर्मनाक..ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’, प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे...
नई दिल्लीः CM Banerjee behaved Disrispectfully with President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल का पालन न करने पर ममता बनर्जी...
भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा
रायपुर/07 मार्च 2026। Sushil Aanand said Government Protecting Drugs Dealers: भाजपा सरकार नशे के कारोबार का संरक्षण बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग...
प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व:कृषक उन्नति योजना से...
रायपुर:Rangpanchmi Utsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर...
धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे
रायपुर ,07 मार्च l First defamed Musawa : भाजपा सरकार पर धान घोटाला करने का आरोप लगाते हुएप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह...
मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं” – मिताली राज
बिलासपुर ,07 मार्च l Mithali Raj : एसईसीएल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...














