रायपुर
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने सुरक्षा समाधान – एसबीआई लाइफ ईशिल्ड नेक्स्ट को आज लॉच किया जिसमें ग्राहक अपने मनपसंद पॉलिसी विकल्प लेवल कवर, इनक्रीजिंग कवर और लेवल कवर विद फ्यूचर प्रूफिंग बेनफिट को चुन सकते हैं। इस पॉलिसी में 100 वर्षों (आजीवन) या 85 वर्षों (आजीवन को छोड़कर) तक का लाइफ कवर दिया जाएगा। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रेसिडेंट रविंद्र कुमार ने बताया कि आधुनिक सुरक्षा प्लान ईशिल्ड नेक्स्ट का विशिष्ट विक्रेता प्रस्ताव इसका लेवल-अप फीचर है जिसे तीन प्लान विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। ये तीन प्लान विकल्प हैं: – लेवल कवर, इन्क्रीजिंग कवर और फ्यूचर प्रूफिंग बेनफिट के साथ लेवल कवर। प्रत्येक कवर को उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। लेवल कवर बेनफिट – यहाँ पॉलिसी की पूरी अवधि तक एब्सोल्यूट सम एश्योर्ड एक जैसी रहती है। इनक्रीजिंग कवर बेनफिट – यहाँ मृत्यु पर आश्वस्त की गयी राशि पॉलिसी के प्रत्येक 5वें वर्ष के अंत में बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत सालाना (सरल) दर पर बढ़ती है। लेवल कवर विद फ्यूचर प्रूफिंग बेनफिट- यह विकल्प ग्राहकों को यह छूट देता है कि वह जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों जैसे शादी हो जाने या पैरेंट बन जाने या घर खरीद लेने के बाद बिना अन्य चिकित्सा जाँच कराए अपने कवर को बढ़ा सकते हैं। पॉलिसी खरीदते समय, उपभोक्ता अपनी बीमा आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में हमने न केवल अपने कार्य जीवन में, बल्कि समग्र जीवन शैली में भी एक भारी बदलाव देखा है। इस अचानक हुए बदलाव के लिए हम सभी को मुस्तैद रहना और महामारी से पैदा हुई स्थिति के अनुकूल स्वयं को ढालने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि व्यापक वित्तीय सुरक्षा समाधान उपभोक्ताओं को उनकी बदलती जरूरतों और जिम्मेदारियों के आधार पर सही योजना विकल्प चुनने में सक्षम बनाता है। यह जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ पूरी कर लेने के साथ अपना बीमा कवर बढ़ाने की छूट देता है। एक ही पॉलिसी के तहत प्रदान किए जाने वाले ढेर सारे लाभों के साथ, एसबीआई लाइफ ईशिल्ड नेक्स्ट वास्तव में आज के उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक और व्यापक सुरक्षा समाधान है, जो भविष्य के लिए तैयार रहना चाहते हैं।














