एनजीओ की अनोखी पहल, 100% वैक्सीनेट हो चुके गांव में बांट रहे हैं फ्री राशन और सामग्री

 गया पटना 
बिहार के गया में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को एनजीओ ने अनोखी पहल शुरू की है। एनजीओ 100 प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुके गांव में मुफ्त राशन और सामग्री बांट रहा है। वहीं बिहार में बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

इस बारे में एनजीओ के एक समाजसेवी का कहना है कि हम एक लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं। समाजसेवी ने कहा, 'अब तक हमने 12,000 लोगों को राशन सामग्री दी है। हम 1 लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं।' गया में एक NGO लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए अनोखी पहल में 100% वैक्सीनेट हो चुके गांव में मुफ़्त राशन और सामग्री बांट रहा है।