उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

बस्तर,

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। परेड में शामिल सशस्त्र जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दर राज पी. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा मौजूद थे।

0786013A80771590DE5E4CE894CF4FEC
समारोह में मंत्री श्री लखमा ने कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के 210 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री श्री लखमा ने इस मौके पर शहीद जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।