उत्तर प्रदेश राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा से भाजपा नेता कुंठा से ग्रसित – विकास तिवारी प्रवक्ता छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी

रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना और उन्होंने कहा कि  भाजपा नेताओं को अन्य प्रदेशों में संपन्न होने वाले पार्षद चुनावो में भी स्टार प्रचारक के रूप में नहीं बुलाया जाता इस कारण भाजपा नेता खीझकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कस रहे हैं  | हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धुआंधार प्रचार किया और वहां कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है उत्तर प्रदेश के निवासी भी छत्तीसगढ़ राज्य जैसा राम राज्य चाह रहे हैं जिसे भांपकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कुंठा से ग्रसित होकर बयानबाजी कर रहे हैं |