उच्च न्यायालय में नेशनल लोक अदालत 11 को प्रकरणों की सूची 03 सितम्बर तक

दमोह.

उच्च न्यायालय जबलपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जा रहा है, जिसमें शमनीय प्रकरणों को रखा जायेगा। अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ ने सभी कार्यालय प्रमुखों से प्रकरणों की सूची 03 सितम्बर तक प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय जबलपुर एवं महाधिवक्ता कार्यालय की ई-मेल आईडी sectionwp@gmail.com के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये है।

  उन्होंने कहा है निर्देशानुसार समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये तथ प्रकरणों की सूची निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही प्रस्तावित सूची से संबंधित प्रकरणों पर महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर में एक सप्ताह पूर्व संपर्क किया जाये।