रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से सभी मुतवल्ली, मस्जिद, मदरसा, दरगाह, कब्रस्तान, ईदगाह कमेटी के नाम से आदेश जारी किया गया है कि ईदुल-अजहा का त्यौहार जो कि आगामी दिनों मनाया जाना है। कोविड के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा तय निदेर्शों के तहत ही मनाया जायेगा। स्थानीय स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से ईदुल-अजहा की नमाज के लिए मुख्य मापदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए ही मस्जिद व ईदगाह, मदरसा व दरगाह में नमाज की अदायगी की जाये।















