इंडोर स्टेडियम में छ.ग ट्रेडिशनल रैशलिंग एंड पैनक्रेशन एसोसियेशन द्वारा 1St फेडरेशन कप एवं खेल प्रतियोगिता का चार दिनों का सफल आयोजन

रायपुर,
रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में छतीशगढ़ ट्रेडिशनल रैशलिंग एंड पैनक्रेशन एसोसिएशन द्वारा 1st AITWPF फेडरेशन कप आयोजित चार दिनों का खेल प्रतियोगिता ( 12 मई से 15 मई ) को सफल बनाने में  छत्तीशगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय भुपेश बघेल, रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर मिस्टर ऐजाज ढेबर, छत्तीशगढ़ के पूर्व मंत्री व रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल , छत्तीसगढ़ के पूर्व आरडीए अध्यक्ष एवं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव एवम देश के 18 राज्यों से इस खेल में भाग लेने आए खिलाड़ी ,कोच एवम खेल अधिकारियों ने तथा हमे इस 4 दिनों के प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले हमारे मित्रगण एवम रायपुर के सभी दर्शकों का मैं अभिषेक वर्मा (प्रेसिडेंट छत्तीशगढ़ ट्रेडिशनल रैशलिंग एंड पैनक्रेशन एसोसिएशन )
IMG 20220516 130654 128
आप सब को  दिल से आभार व धन्यावाद व्यक्त करता हूं , भविष्य में ऐसे खेलकूद की अनिवार्यता को समझते हुए छत्तीशगढ़ के सरकार से सदैव समर्थन व सहयोग चाहता रहूंगा । हम सभी रायपुर स्थित इनडोर स्टेडियम में समारोह के लिए इकट्ठे हुए जो हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है। इस शुभ अवसर पर, मैं आप सभी से खेल के महत्व के बारे में चर्चा करने तथा इस विषय पर कहना चाहूंगा की जीवन के इस भागदौड़ में देश के हर  योग्य व्यक्ति  को एवम सभी बच्चों को किसी न किसी मैदानी खेल कूद में हमेशा भाग लेते रहना चाहिए , मेरा यही संदेश जन जन तक पहुंचाना चाहूंगा धन्यवाद व आभार !