बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जहां आज एक्टर के परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। जी हां, शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अब ग्रेजुएट हो चुके हैं। आर्यन ने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। आपको बता दें, शाहरुख खान के साथ-साथ उनके घर में मौजूद सभी लोगों की खूब फैन फॉलोइंग है। जहां अब सोशल मीडिया पर आर्यन की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हमें एक्टर के बेटे आर्यन ग्रेजुएशन रोब पहने हुए नजर आ रहे हैं। आर्यन ने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से फिल्ममेकिंग की डिग्री हासिल की है। जहां सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर लोग कई अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जी हां, जहां कुछ लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद कहा है कि आर्यन खान पूरी तरह से अपने पिता की कॉपी लगते हैं। क्योंकि उनके चेहरे के फेसकट पूरी तरह से उनके पिता से मिलता है। अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्यन भारत वापस लौट सकते हैं, और फिल्मों की दुनिया में डेब्यू कर सकते हैं। आर्यन, भारत में एक चर्चित स्टारकिड के तौर पर देखें जाते हैं। जिस वजह से अब शाहरुख खान के फैंस चाहते हैं वो आर्यन को जल्द से जल्द बॉलीवुड में लॉन्च करें। आपको बता दें, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इन दिनों सिनेमा की पढ़ाई कर रही हैं। जहां शाहरुख खान ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि सुहाना को बॉलीवुड फिल्मों में काम करना है। लेकिन शाहरुख चाहते हैं कि उनके घर के बच्चे पहले अपनी पढ़ाई को पूरी करे और फिर काम की तरफ ध्यान दें। सुहाना के स्टारडम के बारे में बात करें तो वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। और आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। शाहरुख खान ने जब डेविड लेटरमैन को अपना इंटरव्यू दिया था तब उन्होंने कहा था कि आर्यन फिल्मों में एक अभिनेता के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि वो नहीं चाहता की उनकी तुलना उनके पिता से कभी हो। वो फिल्मों के निर्माण का काम करना चाहता है। जिसकी पढ़ाई वो अभी कर रहा है। उसे कैमरे के पीछे रहना पसंद है और फिल्म निर्देशक के तौर पर अपना करियर आगे देखता है।
RECENT NEWS
छत्तीसगढ़ कैडर के IAS डॉ. रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त
रायपुर ; 20 मार्च । ias ravi mittal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक...
बलरामपुर में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन, 852 आवेदन मिले; अधिकांश का निराकरण
बलरामपुर; 20 मार्च । balrampur solution camp 852 : बलरामपुर जिला में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरती कला...
सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ....
भोपाल 20 मार्च । Simhastha-2028 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा।...
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार...
रायपुर, 19 मार्च । team Information Jharkhand : युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।...
‘सरके चुनर’ पर भड़का राष्ट्रीय महिला आयोग, नोरा फतेही-संजय दत्त और फिल्म निर्देशक को...
मुंबई, 19 मार्च । Sarke Chunar : 'अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल का आइटम नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' गानों को लेकर विवाद सोशल...















