भोपाल
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज MP Board 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शाम 4:00 बजे MPBSE की वेबसाइट पर छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे। कक्षा 10 के परिणाम आज 14 जुलाई, 2021 को जारी किए जाएंगे। MP Board 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MPBSE द्वारा की जाएगी। एमपीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
MP Board 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को हर विषय में 33 प्रतिशत की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही, छात्रों को MP Board 10वीं रिजल्ट 2021 में कुल स्कोर के रूप में 33% स्कोर करने की भी आवश्यकता होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर अलग-अलग रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिवेट हो जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि कुछ अनौपचारिक वेबसाइटें हैं, जिनका उपयोग छात्र अपने परिणामों की जांच के लिए कर सकते हैं।
इस साल MP Board 10 के परिणाम की गणना बोर्ड द्वारा जारी एक निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की जाएगी। उस मानदंड के अनुसार, प्रत्येक छात्र के अंकों की गणना 100 में से की गई है। अंकों का वितरण इस प्रकार किया गया है- प्री-बोर्ड परीक्षा में 50% वेटेज दिया गया है, यूनिट टेस्ट को 30% वेटेज और 20% वेटेज आंतरिक मूल्यांकन के लिए दिया गया है।
इसके अलावा परीक्षार्थी ध्यान रखें कि जो रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों द्वारा वेबसाइट ओपन करने के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में छात्र फॉरेन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी तलाश कर सकते हैं। एमपी बोर्ड हाई स्कूल स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
वही रिजल्ट जारी होने के बाद राज्य सरकार द्वारा दोबारा छात्रों को परीक्षा देने के विकल्प प्रदान किए गए हैं। यदि आपको लगता है कि आपको किसी विषय में कम अंक दिए गए हैं और आप इस विषय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो रिजल्ट को बेहतर करने के लिए फिर से परीक्षा का ऑप्शन चुन सकते हैं।
दरअसल रिजल्ट की घोषणा के बाद आमतौर पर स्ट्रीम के चयन में बच्चों को खासी परेशानी देखने को मिलती है। इसलिए 11वीं में प्रवेश करते समय आपको साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। इन विषयों को चुनने से पहले हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी प्राप्त कर ले। इसके आगे की संभावनाओं रुचि को देखते हुए छात्र अपने आगे के हित को देखते हुए स्ट्रीम का चयन करें।















