भोपाल.
भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय टंडन, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, मनु मिश्रा, अभिषेक हजारी, कल्लन जैन, सुरेश पटेल, रम्मू रैकवार, अरविंद कुमार असाटी, वंदना दुबे, रामकली राय, ज्योति चौहान, दीनदयाल रजक, सौरभ सिंह, लखन यादव, ज्योति तिवारी, रामरास की उपस्थिति रही।
कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दमोह में आज आजादी के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष आपके द्वार राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया।
आरएमओ डॉ ब्रजेश कुलपारिया ने बताया आज उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा आम जनमानस को 504 औषधीय पौधों का वितरण किया गया एवं इनके महत्त्व को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एल एन वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अनुराग कुमार एवं प्रियंका तरण सभी का आभार व्यक्त किया।
















