आंध्र प्रदेश में मिला कोरोना का 15 गुना खतरनाक स्ट्रेन

विशाखापट्नम
देश में मौजूद कोरोना के इंडियन म्यूटेंट स्ट्रेन ने तबाही मचा रखी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। इसे AP Strain और N440K नाम दिया गया है। यह कोरोना के भारतीय वेरिएंट्स कहे जाने वाले स्ट्रेन से भी खतरनाक बताया जा रहा है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने बताया कि ये भारत में मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबले 15 गुना ज्यादा खतरनाक है। विशाखापट्टनम समेत आंध्र प्रदेश के कई दूसरे इलाकों में संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या का कारण हो सकता है।

 3-4 दिनों में हाइपोक्सिया हो जाते हैं लोग सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसकी वजह से 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे हैं। इससे संक्रमित होने वाले मरीज 3-4 दिनों में हाइपोक्सिया या डिस्पनिया के शिकार हो जाते हैं। इसका मतलब, सांस मरीज के फेफड़े तक पहुंचना बंद हो जाती है। म्यूटेंट 'N440K' को पहली बार आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में पाया गया था। अब यह म्यूटेंट आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है।